August 3, 2026

नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में हम सभी को भागीदारी निभाना-राकेश राय

0


सीहोर। नगर को स्वच्छता और सुन्दर नगर बनाने के लिए हम सबको अपनी भागीदारी निभाना है और यह तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर इसके लिये प्रयास करेंगे। उक्त विचार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने कहे।
श्री राय ने कहा कि युवा नेता और नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में शहर में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था बहुत ही चुस्त है। त्योहार के दौरान पूरी सजगता से हमारे स्वच्छता मित्रतों के द्वारा साफ-सफाई की जा रही है। शहर की सफाई के लिए प्रत्येक नागरिक को अभियान में शामिल होना होगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को भी सजग होने की जरूरत है।
इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते नगर पालिका द्वारा लंबे समय से क्षेत्र के द्वारा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाकर दुकानदारों के द्वारा फेंका गया कचरा उठाकर सड़कों को साफ किया जाता है। नगरपालिका की पूरी टीम शहर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को अच्छी रैंकिग दिलाने के हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर नगर पालिका के स्वास्थ्य सभापति मुकेश मेवाडा, पार्षद अजय पाल सिंह, आजम खान, आशीष पचौरी, राजेश परिहार, बंटू सोनी, पवन गुप्ता, बाबूलाल मेवाड़ा और राहुल त्यागी और बड़ी संख्या में स्वच्छता मित्र शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!