August 3, 2026

मैदान पर दर्शक तालियां बजाकर बढ़ा रहे खिलाड़ियों का मनोबल 16 दिसम्बर को आयोजित पहले मैच में भैरून्दा बुल्स 10 रनों से जीता

0
41ea6800-16f5-44a5-a2a8-5617641899ab


रेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिदिन मैच खेले जा रहे है। पांचवे दिन भी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बुधनी विकासखण्ड की टीमों द्वारा खेले जा रहे मैचों का आनंद खेल मैदान पर बैठे दर्शक उठा रहे है। खेल मैदान पर प्रतिदिन दर्शको की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी खेल प्रेमी बड़ी संख्या में खेल मैदान पर पहुंचकर मैचों का आनंद ले रहे है। क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा चौके-छक्के लगाने एवं विकेट लेते समय दर्शक अपनी पसंदीदा टीम को मनोबल तालियां बजाकर बढ़ा रहे है।रेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 दिसंबर को पहला मैच मगरिया एवेंजर्स गोपालपुर एवं भैरून्दा बुल्स के बीच खेला गया। मैच के दौरान टॉस जीतकर मगरिया एवेंजर्स ने बॉलिंग का फैसला लिया। मैदान पर बेटिंग करने उतरी टीम भैरून्दा बुल्स ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 61 रनों का टारगेट दिया। जबाव में मगरिया एवेंजर्स गोपालपुर 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 50 रन ही बना पाई। भैरून्दा बुल्स ने 10 रनों से मैच जीत लिया। भैरून्दा बुल्स से 4 विकेट लेकर 17 रन बनाने वाले श्री इमरान को प्लेयर ऑफ द मैच दिया प्रदान किया गया।

दूसरे मैच में बुधनी सिटी यूनाइटेड 23 रनों से जीता रेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 दिसंबर को दूसरा मैच बुधनी सिटी युनाइटेड एवं बोरखेड़ा लॉयन्स भैरून्दा के बीच खेला गया। मैच के दौरान टॉस जीतकर बुधनी सिटी यूनाइटेड बेटिंग का फैसला लिया। मैदान पर बेटिंग करने उतरी टीम बुधनी सिटी यूनाइटेड ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 79 रनों का टारगेट दिया। जबाव में बोरखेड़ा लॉयन्स भैरून्दा 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। बुधनी सिटी यूनाइटेड ने 23 रनों से मैच जीत लिया। बुधनी सिटी यूनाइटेड से 4 विकेट लेकर 29 रन बनाने वाले श्री वंश मांझी को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया।

प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 17 दिसंबर को होंगे सेमीफाइनल मैचरेहटी में आयोजित किए जा रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 17 दिसंबर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:00 बजे से भैरुन्दा बुल्स एवं जर्रापुर बेसर्स बुधनी के बीच खेला जाएगा। इसी प्रकार दूसरा मैच दोपहर 6:00 बजे से गोपालपुर जॉयंट्स एवं बुधनी सिटी युनाइटेड बीच खेला जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!