August 3, 2026

भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में आज किया जाएगा भव्य राधा नाम कीर्तन का आयोजन

0
img_5899


फूलों से सजाया जाएगा भगवान का दरबार, वर्ष 2023 का पहला आयोजन
सीहोर। विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में हर माह राधा नाम मासिक कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस क्रम को आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में मासिक श्री राधा नाम कीर्तन दिव्य आयोजन रात्रि सात बजे से शहर के ग्वालटोली स्थित राधेश्याम मंदिर पर किया जाएगा। देर रात्रि को कीर्तन के पश्चात भोजन-प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। उक्त आयोजन समिति के द्वारा लगातार छह सालों से किया जा रहा है। यह वर्ष 2023 का पहला आयोजन है। धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के क्रम को आगे जारी रखते हुए यह दिव्य भजन राधा नाम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
यादव समाज समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर आने की अपील की है। उक्त आयोजन के लिए गुलाब के फूलों के अलावा अन्य फूलों से यहां पर भगवान का दरबार सजाया जाएगा। आयोजन क्षेत्र के यादव समाज के सहयोग से किया जा रहा है। यहां पर महा आरती के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। पहले भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी, इसके बाद राधा नाम का कीर्तन पाठ, राधा नाम का जाप, मौन माला और नृत्य माला आदि का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार को रात्रि सात बजे से मासिक श्री राधा नाम कीर्तन दिव्य आयोजन शहर में किया जाएगा। पिछले छह सालों से अधिक समय से शहर सहित आस-पास के स्थानों पर विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन किया जाता है। शहर के गंज स्थित ग्वालटोली में आयोजन रात्रि सात बजे से किया जाएगा। इस मौके पर सुमधुर संगीत के संग फूल के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यादव समाज ने सभी श्रद्धालुओं से उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!