अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे रेहटी में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष सफाई अभियान
22 जनवरी को अयोध्या में किये जाने वाले प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शासन के निर्देश अनुसार आज 14 जनवरी को नगर परिषद रेहटी के द्वारा सलकनपुर मंदिर एवं प्राचीन शिव मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया गयाl जिसमें सिलाई कढ़ाई बोर्ड के अध्यक्ष मनोहर लाल माहेश्वरी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजेंद्र मीना पटेल, ओम प्रकाश माहेश्वरी, शिवनन्दन ठाकुर एवं नगर परिषद की पूरी टीम सफाई के कार्य में लगी रही । इस सफाई अभियान को सतत् रूप से जारी रखते हुए प्रतिदिन 22 जनवरी तक नगर के मंदिरों एवं कार्यालयों मे सफाई अभियान आयोजित किया जायेगा।

