August 3, 2026

108 महिलाओं ने एक साथ दिए गणगौर में झाले
आज भोपाल नाके स्थित तक निकाला जाएगा चल समारोह

0
222222222222222222221466886629702524208



सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अग्रवाल महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल और सोनी महिला मंडल के तत्वाधान में शक्ति और भक्ति का पर्व गणगौर आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को शहर के तहसील चौराहे के समीपस्थ मानक बाग में संयुक्त रूप से 108 महिलाओं ने एक साथ गणगौर की पूजा अर्चना के साथ झाले दिए। अब बुधवार को शहर के भोपाल नाके तक चल समारोह निकाला जाएगा। इस दौरान मंगलवार को मानक बाग में श्रीमती ज्योति रुठिया के द्वारा महिलाओं का स्वागत-सत्कार किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि माहेश्वरी महिला मंडल श्रीमती आभा कासट, सोनी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के मार्गदर्शन में गणगौर का पर्व महिलाओं के द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर दिन शहर के एक निर्धारित स्थान पर सामूहिक रूप से महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। मंगलवार को सामूहिक रूप से गणगौर पर्व मनाया गया था। इस दौरान महिलाओं ने भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर 108 राम नाम की माला के अलावा सभी महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!