August 3, 2026

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में किया स्नान किया दान पुण्य

0
img-20250114-wa00261331148056037613710.jpg





रेहटी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने देशभर के विभिन्न नदियों और तीर्थ स्थलों पर पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसी में बुधनी के बुधनी  और अन्य  मां नर्मदा के तट पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पवित्र स्नान किया। हालांकि सुबह से ही कोहरा एवं शीत लहर का प्रकोप होने के बाद भी हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया

माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने स्नान के पश्चात सूर्य देव को अर्घ्य दिया और भगवान विष्णु की पूजा की।

मकर संक्रांति का महत्व
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह पर्व फसल कटाई का प्रतीक है और इसे उत्तरायण की शुरुआत भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन का संबंध दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना से है।
मां नर्मदा के तट पर श्रद्धालुओं ने दीप दान, दान-पुण्य और हवन-पूजन कर अपने जीवन को शुभ बनाने की कामना की।
स्नान और पूजा के बाद श्रद्धालु खिचड़ी, तिल-गुड़ और अन्य पारंपरिक पकवानों का सेवन कर पर्व का आनंद लेते देखे गए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!