August 4, 2026

भादवी छठ पर भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा निकाली गई

0


सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी गुर्जर समाज के तत्वाधान में भादवी छठ पर भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान देवनारायण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। भक्त भी ढोल की थाप पर खूब झूमे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। समापन पर महाआरती हुई। इस मौके पर गुर्जर समाज के वरिष्ठ खुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्राम नाईहेडी से भव्य शोभा यात्रा ग्राम मगरदी स्थित देवनारायण स्थित मंदिर में पहुंची जहां पर आरती आदि के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में गुर्जर समाज के अलावा अन्य श्रद्धालु शामिल थे।
इस मौके पर यहां पर उपस्थित समाजजनों ने कहा कि राम, कृष्ण एवं भगवान देवनारायण ने धरती का उद्धार करने के लिए मानव रूप में जन्म लिया था। मनुष्य रूप में अवतार लेकर उन्होनें जो संदेश लोगों को दिया हैं उसी का अनुसरण करने से समाज की सारी बुराईयां मिट जाएगी। इसलिए हम सभी पूरी एकजुटता से देश सेवा का कार्य करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!