हिन्द रक्षक युवा समिति के द्वारा निकाली जाएगी भव्य चुनरी यात्रा, आज किया जाएगा बैठक का आयोजन
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी हिन्द रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में लगातार छह सालों से नवरात्रि के पावन अवसर पर महापर्व पवित्र चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण आयोजन को औपचारिकता से किया जा रहा था, लेकिन इस साल शांति होने के कारण पूरे उत्साह के साथ भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली पवित्र चुनरी यात्रा को भव्यता दिलाई जाने को लेकर हिन्द रक्षक युवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। रविवार को बैठक शहर के गंज स्थित राठौर धर्मशाला में रात्रि सात बजे आयोजित की गई है। बैठक में सभी क्षेत्रवासी सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
