August 3, 2026

हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में 30 सितंबर को निकाली जाएगी 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा

0


सीहोर की पहचान बन चुकी है चुनरी यात्रा, दस सालों से निकाली जा रही
सीहोर। नवरात्रि के पावन पर्व पर हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में हर साल निकलने वाली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर में देवी के भक्तों में आस्था और उत्साह है। इसके लिए समिति के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आज करोली वाली माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं को सुहाग की साम्रगी के साथ लाल साड़ियों का वितरण किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थे।
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा 30 सितंबर को करोली वाली माता मंदिर गंज से सुबह साढ़े दस बजे शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी। पिछले दस सालों से हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा सीहोर शहर की पहचान बन गई है। नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि पिछले दस सालों से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भव्य चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनरी यात्रा 30 सितंबरको करोली वाली माता मंदिर गंज से शुरु होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त होगी। इस चुनरी यात्रा में शहर के सभी कथा वाचकों, मातृ शक्ति सहित अन्य सभी क्षेत्रवासी शामिल रहेंगे। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने सभी क्षेत्रवासियों से आगामी दिनों में निकाली जाने वाली 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।
सामाजिक समरसता के संकल्प और धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल निकाली जाती चुनरी यात्रा
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता के संकल्प को लेकर धार्मिक भावना से ओत-प्रोत सितारों से सजी 151 मीटर से अधिक लंबी विशाल चुनरी-यात्रा माँ शक्ति स्वरूपा इलाई माता के चरणों में अर्पित की जाएगी, परम्परागत तरीके से नवरात्रि के पावन पर्व पर आगामी 30 सितंबर को करोली माता मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात कस्बा स्थित इलाही माता मंदिर पर चुनरी अर्पण कर सम्पन्न होगी। आस्था के साथ संकल्प का योग नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित विशाल चुनरी यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के बीच संकल्पित होगा. नवरात्रि का महापर्व संदेश शक्ति की उपासना और आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुॅचाने के लक्ष्य को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा, हम सामाजिक समरसता की परिकल्पना को साकार करने के लिये मां के चरणों में विशाल चुनरी के अर्पण के साथ-साथ सामाजिक समरसता के संदेश का संकल्प लेगें। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आगामी 30 सितंबर को भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!