August 3, 2026

बाबा काशी के लिए नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यात्रियों के जत्थे को किया रवाना

0


सीहोर। गुरुवार को नगर पालिका के परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों के जत्थे को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पालिका के सीएमओ और सभी पार्षदों की मौजूदगी में रवाना किया गया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रियों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बाबा काशी विश्वनाथ यात्रा हेतु नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर और सभी पार्षदों ने पुष्पमाला से सम्मानित कर रवाना किया और देवाधिदेव महादेव आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय बनाएं, यही प्रार्थना है। इस जनहितकारी कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार काशी के लिए सीहोर से बुधनी बस से नगर के 50 यात्रियों को रवाना किया गया है। बुधनी से स्पेशल ट्रेन के द्वारा यात्रियों को बाबा काशी के दर्शन होंगे। इस मौके पर यात्रियों के परिजन भी यहां पर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों में बहुत उत्साह देखा गया। यात्रियों को छोड़ने आने वाले भी काफी उत्साहित थे। यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना था कि उनके द्वारा फार्म भरा गया था फिर इस यात्रा में उनका नाम आया, उन्होंने कहा कि हम सभी बाबा काशी यात्रा पा जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना हम जैसे वृद्ध लोगों के लिए काफी राहत देने वाली यात्रा है।
०००००००००००००००००

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!