August 3, 2026

आज खेला जाएगा इंटर स्कूल का हॉट लाइन मैचकांटे के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंटएनी ने आक्सफोर्ड को 2-1 से हराकर किया प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश

0


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच सेंट एनी टीम और आक्सफोर्ड टीम के मध्य खेला गया। इस कांटे के मुकाबले में सेंट एनी ने 2-1 से आक्सफोर्ड को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान पक्का किया है। आगामी दिनों में फाइनल मैच आवासीय और सेंटएनी के मध्य खेला जाएगा। वहीं सोमवार की शाम को तीसरे स्थान के लिए आक्सफोर्ड और सेंटमेरी के मध्य हॉट लाइन मुकाबला खेला जाएगा।
रविवार की शाम को खेले गए इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेंटएनी और आक्सफोर्ड की टीम आमने-सामने थी, सुपर लीग में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली सेंटएनी टीम के खिलाड़ियों ने इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने गोल के अनेक प्रयास किए। जिससे मैच में पूरे समय सेंटएनी के खिलाड़ियों का जलवा रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि पहले मध्यांतर तक दोनों ही टीम बिना गोल के रही, लेकिन सेंटएनी की ओर से स्ट्राइकर इदांत मिश्रा ने एक गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद आक्सफोर्ड की ओर से लोकनाथ ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर कर दिया। इसके बाद मैच के अंतिम समय में अबूजर अंसारी ने बहुत ही शानदार गोल कर सेंटएनी को कांटे के मुकाबले में 2-1 से विजय दिलाई। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से मनोज दीक्षित मामा, टेबिल टेनिस की कोच ज्योति अहिरवार, फुटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजगर शहिद, अजय मिश्रा, राजा शर्मा और दीपक बाथम आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर टेबिल टेनिस कोच अहिरवार ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत को छोड़कर हर समय आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!