August 3, 2026

दर्जी समाज की महिला मंडल द्वारा अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा

0


सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज की रूक्मणी महिला मंडल के द्वारा आगामी 3 नवंबर को दर्जी समाज की धर्मशाला में दोपहर 2 बजे से अन्नकूट का आयोजन किया जायेगा।
महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नकूट में भगवान की 56 भोग लगाया जायेगा। जिसमे समाज की महिलाएं घर से ही प्रसाद बनाकर लाएंगी। श्री जाधव ने समाजजनों से इस आयोजन में अधिक से अधिक सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेनें का आग्रह भी किया। गत दिनों श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के तत्वाधान में रविवार को श्रीश्री 1008 श्री गुरु टेकचंद महाराज का 211 वां समाधि उत्सव शरद पूर्णिमा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अनेक वार्डों के पार्षदों के अलावा प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!