August 3, 2026

श्री 108 संस्कार सागर महाराज का पाद प्रक्षालन आहार चर्या का आयोजन

0


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री और जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी पवन जैन और मनोज जैन के निवास पर शनिवार की सुबह श्री 108 संस्कार सागर महाराज का आस्था और उत्साह के साथ यहां पर मौजूद समाजजनों और श्रद्धालुओं ने स्वागत और सम्मान किया। इस संबंध में श्री जैन ने बताया कि शनिवार को सुबह शहर के गंगा आश्रम स्थित गुलजारी के बगीचे स्थित निवास पर महाराज श्री का पाद प्रक्षालन और आहार चर्या का आयोजन किया गया था। इस मौके पर यहां पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ आहार चर्चा और पाद प्रक्षालन का आयोजन किया और उसके बाद महाराज श्री की आरती की और सभी के कल्याण की कामना करते हुए महाराज श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर महाराज श्री ने कहा कि हम जैसा सोचते हैं, वैसे ही संस्कार हमारे अवचेतन मन पर पड़ जाते हैं। वही प्रकट होकर हमारे जीवन को नियंत्रित और निर्धारित करता है। जैन धर्म में अंहिसा और प्रेम का बड़ा स्थान है। जैन धर्म सभी को सेवा, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उन्होंने कहा जीवन में हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। लोभ, मोह माया से दूर रहने वाला हमेशा सुखी रहता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!