August 3, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नसरूल्लागंज जनपद में 418 हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश। एवं आष्टा जनपद में 1135 हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

0

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर जिलेभर में नवनिर्मित आवासो में हितग्राहियों ने गृह प्रवेश किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम में नसरूल्लागंज जनपद में जनप्रतिनिधियों ने 418 हितग्राहियों को अपने नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया। जनपद पंचायत नसरूल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू, अवध पटेल सहित अनेक हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन देखा व सुना। साथ ही ग्राम चींच में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों में हितग्राहियो का जनप्रतिनिधियों ने गृह प्रवेश कराया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर जिलेभर में नवनिर्मित आवासो में हितग्राहियों ने गृह प्रवेश किया। आष्टा जनपद में विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर एवं उपाध्यक्ष जीवन सिंह मण्डलोई ने हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम में आष्टा जनपद में जनप्रतिनिधियों ने 1135 हितग्राहियों को अपने नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया।इस अवसर पर विधायक मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम में कमजोर वर्ग के लोगो को भी पक्के मकानों की सौगात दी जा रही है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!