August 3, 2026

नवरात्रि में सलकनपुर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने किया 10 लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय

0

प्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाओं के चलते महिलाएं न केवल परिवार को चलाने में आर्थिक सहयोग दे रही हैं, बल्कि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र और स्वलंबी भी बन रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने में स्व-सहायता समूहों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिले के सलकनपुर में विजयासन देवी के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से प्रसाद मिल सके, इसके लिए एकता अजीविका संकुल स्तरीय संघ मालीबायां की महिलाओं द्वारा सलकनपुर प्रसादम केंद्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र में स्व सहायता समूह की 30 से भी अधिक महिलाएं भोग प्रसाद बनाने का कार्य कर रही है। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा सलकनपुर प्रसादम केन्द्र में देवी विजयासन के लिए भोग प्रसाद बनाकर मंदिर परिसर में स्टॉल लगाकर भक्तो को विक्रय किया जाता है।

गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्राम संगठन सलकनपुर की महिलाओं द्वारा नवरात्रि में सकलनपुर मंदिर परिसर में प्रसाद का स्टॉल लगाकर 10 लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय किया है। ग्राम संगठन की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि इस नवरात्रि में किए गए व्यवसाय से ग्राम संगठन सलकनपुर को 2 लाख 55 हजार से अधिक की बचत हुई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!