भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में आज किया जाएगा भव्य राधा नाम कीर्तन का आयोजनफूलों से सजाया जाएगा भगवान का दरबार, वर्ष 2022 का अंतिम मासिक आयोजन
सीहोर। विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में हर माह राधा नाम मासिक कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस क्रम को आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में मासिक श्री राधा नाम कीर्तन दिव्य आयोजन रात्रि सात बजे से शहर के चाणक्यपुरी स्थित एडवोकेट विजय अग्रवाल के निवास पर किया जाएगा। देर रात्रि को कीर्तन के पश्चात प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। उक्त आयोजन समिति के द्वारा लगातार छह सालों से किया जा रहा है। यह वर्ष 2022 का अंतिम आयोजन है। अब जनवरी माह में उक्त आयोजन किया जाएगा। धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के क्रम को आगे जारी रखते हुए यह दिव्य भजन राधा नाम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर आने की अपील की है। उक्त आयोजन के लिए गुलाब के फूलों के अलावा अन्य फूलों से यहां पर भगवान का दरबार सजाया जाएगा। आयोजन क्षेत्र के अग्रवाल परिवार के सहयोग से किया जा रहा है। यहां पर महा आरती के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। पहले भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी, इसके बाद राधा नाम का कीर्तन पाठ, राधा नाम का जाप, मौन माला और नृत्य माला आदि का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि सात बजे से मासिक श्री राधा नाम कीर्तन दिव्य आयोजन शहर में किया जाएगा। पिछले छह सालों से अधिक समय से शहर सहित आस-पास के स्थानों पर विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन किया जाता है। शहर के चाणक्यपुरी में उक्त आयोजन रात्रि सात बजे से किया जाएगा। इस मौके पर सुमधुर संगीत के संग फूल के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समिति और अग्रवाल परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
