August 3, 2026

मकर संक्रांति का पर्व मनाया पतंग प्रतियोगिता का आयोजन, आज किया जाएगा समापन

0
img_8064


सीहोर। मकर सक्रांति के पर्व पर शनिवार को शहर में खूब पतंगबाजी हुई। सुबह से ही लोग छत पर नजर आए। पतंगबाजी परवान पर रही। सप्ताह भर से जारी सर्दी का असर मकर सक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी में कम नहीं हुआ। सर्द हवा के कारण मौसम में ठंडक बरकरार रही। तेज हवा के कारण पतंगबाजी में भी परेशानी हुई। मकर सक्रांति को लेकर सुबह से ही बच्चे, युवा, युवतियां घरों की छतों पर पतंग और चरखी लेकर डट गए। इस अवसर पर जमकर पतंगबाजी का लुप्त उठाया और क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। रविवार को महिला मंडलों के द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का समापन किया जाएगा।
शनिवार को श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में मकर संक्रांति महोत्सव के दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में पहुंचे श्री राधेश्याम विहार कालोनी के जितेन्द्र तिवारी, पंडित गणेश शर्मा, प्रियल वेलफेयर फाउंडेशन के हिमांशु निगम, पुरुषोत्तम तिवारी, केन्द्र के प्रभारी नटवर कुशवाहा, राकेश शर्मा आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में हितग्राहियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया और पतंगबाजी और क्रिकेट में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
शनिवार को मकर संक्रांति के महोत्सव के पहले दिन पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतिभागियों ने भी पतंगबाजी में हाथ आजमाए. कई पतंगें काटते हुए प्रवेश शिल्पकार विजेता बने। श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में द्वारा पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 16 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया. जिसमें प्रथम विजेता प्रवेश शिल्पकार रहे, इसके अलावा दूसरे स्थान पर गोविन्द शर्मा और तीसरे स्थान पर अंकित अवस्थी थे। इसके अलावा एक मैच का आयोजन भी किया गया। जिसमें संकल्प इलेवन ने श्रद्धा भक्ति सेवा समिति को एक रोमांचक मैच में पांच रन से हराया। इस मैच में संकल्प ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 70 रन बनाए थे। विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रद्धा भक्ति सेवा समिति मात्र 65 रन बना सकी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!