August 3, 2026

नगर भेरूंदा में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाह्निनी की बैठक संपन्न हुई

0
IMG-20230828-WA0017.jpg


आज नगर के परशुराम धर्मशाला में मातृशक्ति के द्वारा हिंदू सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए जय श्री राम के नारे के साथ, सभी मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने विचार रखें ।इस बैठक में हमारे राजगढ़ विभाग संयोजिका बहन रिंकू सुनहरी, जिला संयोजिका रीना राय चौधरी,बहन मंजू जी आर्य ब्यावरा एवं मातृशक्ति जिला सयोजिक बहन राधिका जैमिनी दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका संस्कृति रजक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू भाई जाट मौजूद रहे। इस बैठक को प्रारंभ करते हुए, राजू भाई जाट ने मातृशक्ति को घर-घर में शिवाजी जैसे बेटे घड़ने की बात कही ,एवं आज की वर्तमान परिस्थितियों से सजग रहने को कहा, दुर्गा वाहिनी की बेटियों को लव जिहाद जैसी घटना से सावधान रहने के लिए प्रेरित किया, एवं जिले में मातृशक्ति के आगामी कार्यक्रम से भी अवगत कराया । और बहन कीर्ति पंवार को दुर्गा वाहनी की प्रखंड सयोजिक बनाया गया।बहन रिंकू दीदी ने संगठन की एकता को बताते हुए,, हमारे सनातन धर्म ,संस्कृति की रक्षा हम मातृशक्ति कैसे कर सकती हैं हमारी बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी हमें सजग रहने के लिए कहा और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा से हम सभी बहनों को अवगत करवाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!