August 3, 2026

जिला जेल में बहनों ने बांधी अपने भाइयों को राखी। न्यायाधीशों ने महिला बंधियो से जेल में बंधवाई राखी

0
WhatsApp-Image-2023-08-30-at-1.02.36-PM.jpeg



रक्षाबंधन पर्व पर जिला जेल में सांस्कृतिक एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र के निर्देश पर विशेष न्यायाधीश श्री सुरेश सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने जिला जेल सीहोर में बंदियों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

इस अवसर पर महिला बंदियो, महिला पैरालीगल वालेन्टियर्स, महिला अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स एवं गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा बंदी भाईयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। साथ ही बंदियों के लिए सांस्कृतिक एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। श्री सुरेश सिंह एवं श्री मुकेश कुमार दांगी द्वारा महिला बंदियों से भी राखी बंधवाई गई। न्यायाधीशों की उपस्थिति में जेल में आकर अपने भाईयों को बहनों ने राखी बांधी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी उपस्थित थी। साथ ही रक्षाबंधन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम सम्बंधी गानें संगीत पार्टी के कलाकारों ने सुनाए।

विशेष न्यायाधीश श्री सुरेश सिंह द्वारा व्यक्त किया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को घर जैसा वातावरण का अनुभव करवाना है और वह मुख्य धारा में लौट सकें। श्री सिंह ने यह भी कहा कि बंदियों के अधिकारों की रक्षा करना न्यायाधीश का कर्तव्य है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार दांगी द्वारा बताया गया कि जेल में यह त्यौहार मनाने का उद्देश्य यह है कि उन बंदियों की कलाई भी इस पावन पर्व पर सुनी न रहे, जिनकी बहनें जेल में आकर राखी बांधने में असमर्थ है अथवा नहीं आ पाई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!