August 3, 2026

जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने जन्मदिन पर बेटी के साथ किया पोधा रोपण

0
FB_IMG_1693417004491.jpg

सीहोर।
जिले के पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। खास बात यह रही कि जन्मदिन पर उन्होंने अपनी बेटी इरा के साथ पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की कि मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण जरूर करें।
30 अगस्त1988 को उत्तरप्रदेश के लखनऊ में उनका जन्म हुआ। उन्होंने बीई, बीटेक किया है। इसके बाद सन 2012 में वह मध्यप्रदेश काडर में आईपीएस अधिकारी बन गए। उनकी पहली प्रशिक्षु पद स्थापना कोतवाली उज्जैन में हुई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 भोपाल , कमांडेंट-26वीं बटालियन विषेश शस्त्र बल गुना भी रहे। जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने सफलता पूर्वक दतिया, पन्ना और कटनी में अपनी विशिष्ट कार्यशैली से नागरिकों के दिलों में विशेष पहचान बनाई। श्री अवस्थी टेनिस के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। माउंटेनिंग और पुस्तकें पढ़ने का भी उन्हें विशेष शौक है।
4 सितंबर 2021 में उन्होंने सीहोर जिले की बागडोर संभाली। तब से लेकर अभी तक उन्होंने गंभीर प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण करने में सफलता प्राप्त की है। अपने जन्म दिन से एक दिन पहले उनके मार्गदर्शन में एक अंतर्राज्यीय दो पहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ा गया है। इस गिरोह से 18 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं जन्मदिन के पहले लाखों रुपये मूल्य के 154 मोबाइल सायबर सेल के माध्यम से बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को देकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
आज उन्होंने अपने जन्म दिन की शुरुआत अपनी प्रिये बेटी इरा के साथ पेड़ लगाकर की है। यह बताना जरूरी होगा कि जब जबलपुर में इरा का जन्म हुआ था और उन्हें हॉस्पिटल से घर लाया गया तब श्री अवस्थी इतने खुश हुए थे कि उन्होने अपना पूरा बंगला गुब्बारों, विद्युत झालरों और फूलों से सजा दिया था। तब बैंड बाजे बजाये गए और जोरदार आतिशबाजी भी की गई थी। इरा आनंद भरे माहौल में ऐसे घर आईं थीं जैसे लक्ष्मीजी का मंगल प्रवेश होता है। इरा अपने पापा और मम्मी की बेहद लाड़ली और प्राण प्रिय हैं। श्री अवस्थी ने अपने जन्म दिन पर जेले के सभी प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे भी स्वयं के और अपने प्रियजनों के जन्म दिन पर पेड़ अवश्य लगाएं।
बेहद शालीन, विनम्र, मिलनसार, जनहित में कार्यरत और मीडिया जगत के अति प्रिय जिला पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी जी को उनके जन्म दिन की द सीहोर न्यूज की ओर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं..!

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!