August 3, 2026

देवी लोक के निर्माण कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसर तक निजी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

0
img_0289


श्रद्धालु अधिकृत टैक्सी वाहनों से मंदिर परिसर तक आ-जा सकेंगे

सलकनपुर में चल रहे देवीलोक के निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए निजी वाहनों के मंदिर परिसर तक जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल ने बताया कि 14 सितम्बर से सलकनपुर धाम में केवल अधिकृत टैक्सी वाहन ही मंदिर तक जा सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अधिकृत टैक्सी वाहन चलाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु मंदिर तक आ-जा सकेंगे। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु नीचे बनाई गई पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करेंगे और अधिकृत टैक्सी से मंदिर तक आ-जा सकेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!