नगर रेहटी में विश्वकर्मा जयंती मनाई, भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाला…
रेहटी नगर में विश्वकर्मा समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाला।
नगर के बागवान गार्डन में आयोजित कार्यक्रम मे विश्वकर्मा समाज जनों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजन-अर्चना कर देश- प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
वही समाज जनों द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जो नगर के बागबान गार्डन से प्रारंभ हुई, ओर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए, पुन: बागबान गार्डन पहुंची। इस दौरान नगर मे कई स्थानो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिला व पुरुष शामिल हुए।

