टाटा सफ़ारी सहित सागोन के 12 नग लट्ठे जप्त आरोपी हुए मोके से फ़रार…
बुधनी विधानसभा


लड़कुई
वन विभाग लाडकुई सामान्य द्वारा कार्यवाही करते हुए एक टाटा सफारी, मोटरसाइकिल सहित सागौन के लट्ठे जब्त करने में सफलता हासिल की है, वही अंधेरे का फायदा उठाकर वन माफिया वाहन छोड़ रफूचक्कर हो गए।
नसरुल्लागंज ब्लॉक अंतर्गत वन परिक्षेत्र लाडकुई द्वारा लगातार वनों की कटाई एवं अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है परंतु बावजूद इसके वन माफिया वनों की कटाई एवं परिवहन करने से नहीं चूक रहे हैं।
इसी संदर्भ में विभाग को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम सनकोटा से एक टाटा सफारी वाहन मे सागौन के लट्ठो का अवैध परिवहन किया जा रहा है सूचना के आधार पर वन विभाग लाडकुई सामान्य अमला मौके पर पहुंचा। जहां से टाटा सफारी जब्त की, जिसमें सागौन के 12 नग लट्ठे बरामद किए गए। वही सागौन के लट्ठे ओर दोनो वाहन सहित कीमत लगभग 03 लाख रूपए के करीब बताई जा रही है।