अब महाकाल मंदिर के प्रसाद जेसी पेकिंग में मिलेगा सलकनपुर मंदिर का भोग प्रसाद लडडू

————00———-
मां बिजासन धाम सलकनपुर में नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है यहां लाखो श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं इन श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद हेतु एनआरएलएम अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित प्रसाद मंदिर समिति द्वारा काउंटर से विक्रय किया जाता है। प्रसाद केंद्र द्वारा इस बार लड्डू की पैकिंग नए आकर्षक बॉक्स में महाकाल मंदिर उज्जैन की तर्ज पर की गई है । बॉक्स पर प्रसाद में डालने वाली सामग्री ,न्यूट्रीशन वेल्यू ,एफएसएसएआई, आईएसओ सर्टिफाइड का विवरण दिया है। प्रशासन की इस पहल से समूह की लगभग 35-40 महिलाओ को रोजगार प्राप्त हो रहा है ।