राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाला गया पथ संचलन
रेहटी-रविवार को रेहटी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बुदनी का पद संचलन निकला।पथ संचलन में सैकड़ो स्वयंसेवको ने भाग लिया नगर रेहटी के प्रमुख मार्गो से निकला पथ संचलन कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कदमताल मिलाते हुए गुणवत्ता पथ संचलन में अनुशासन के साथ स्वयंसेवक चल रहे थे।और नगर रेहटी के नागरिक एवं सामाजिक संगठन द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा करते नजर आए। कामनीयुटी हाल प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक दोपहर 3:00 बजे एकत्रित हुए यहां पर जिला प्रचारक द्वारा स्वयं सेवकों को बौद्धिक उद्बोधन दिया गया जिसके बाद पथ संचलन नगर रेहटी के कामनुयुटी हाल प्रांगण से प्रारंभ किया गया जो नगर रेहटी मुख्य मार्गों से होता हुआ कामनीयुटी हाल पहुँच कर समाप्त हुआ।पद संचलन को लेकर प्रशासन भी सजक दिखा ।


