August 3, 2026

श्रीराम चरित मानस यज्ञ का शुभारंभ

0
Screenshot_20240117_111126_WhatsApp




रेहटी नगर में श्रीराम चरित मानस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैै। यह आयोजन 17 से 25 जनवरी तक नगर के हनुमान मंदिर हनुमान चौक पर चलेगा। इसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा हरदौल मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर के हनुमान मंदिर पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। यहां बता दें कि नगर के हनुमान मंदिर हनुमान चौक पर श्रीरामचरित मानस के अखंड 151 पाठ किए गए हैं। ये पाठ पूर्ण होने एवं शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ का आयोजन रखा गया है। इस दौरान 17 जनवरी को हेमाद्रि, कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके बाद 21 जनवरी को महादेव का नगर भ्रमण एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा होगी तो वहीं 25 जनवरी को यज्ञ पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ ही विदाई का कार्यक्रम किया जाएगा। श्रीराम चरित मानस यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित जमनाप्रसाद शास्त्री नंदगांव वाले रहेंगे। आयोजन को लेकर यहां पर भव्य तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति ने सभी नगरवासियों से श्रीराम चरित मानस यज्ञ में शामिल होने एवं प्रसादी लेने की अपील की है। रेहटी नगर में यह यज्ञ 24 वर्षों के बाद किया जा रहा है। 24 साल पहले हनुमान मंदिर पर ही ये यज्ञ हुआ था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!