August 3, 2026

सलकनपुर देवीधाम मेंआज से नो दिवसीय मेला शुरू, दर्शन करने पहुंचेंगे 50 हजार से अधिक श्रद्धालु

0
img_5527




श्रद्धा भक्ति का पर्व नवरात्र आज से: मंदिर समिति, पुलिस, प्रशासन ने की तैयारी पूरी, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी 3


रेहटी
मुकेश मेहता


शक्ति की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। नौ दिवसीय इस पर्व के पहले दिन प्रसिद्ध सलकनपुर देवीधाम पर मां विजयासन के दर्शन करने 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए मंदिर समिति ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

मंदिर में व्यवस्था बनाने 200 के करीब पुलिस बल के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जबकि निगरानी करने 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।सलकनपुर देवीधाम पर सुबह 5.30 मंदिर के पट खुल जाएंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। श्रद्धालु इस बीच निरंतर माता की पूजा-अर्चना, दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में मां विजयासन की एक दिन में तीन बार आरती होगी। सुबह 5.30 बजे, 11.30 बजे मध्य और शाम 7.30 बजे संध्या आरती होगी। इन तीनों ही आरती को मुख्य बताया गया है। श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर मौजूद मंदिर तक पहुंचने तीन व्यवस्था रहेगी। पहली रोपवे, दूसरा सीढ़ी मार्ग और तीसरा सडक मार्ग से
प्राइवेट टैक्सी के सहारे आना-जाना
कर सकेंगे।

देवीधाम में ये भी खास

■ 200 पुलिस बल रहेगा तैनात ■05 जगह रहेगी पार्किंग 03 बार होगी रोजाना आरती ■ 60 के करीब लगाए सीसीटीवी कैमरे



9 दिन में 20 करोड़ रुपए के कारोबार होने का अनुमान
देवीधाम के आसपास प्रसादी के अलावा अन्य कई सामानों की दुकान लगी हुई है। नवरात्र के 9 दिनों में करीब 20 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है। दुकानदारों को भी इस पर्व से काफी अच्छे व्यापार की बहुत अधिक उम्मीद है। व्यापारियों ने बताया कि नवरात्र में ही देवीधाम पर सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।


रात रूकने वालों के लिए धर्मशाला

ट्रस्ट की तरफसे मंदिर परिसर के अलावा अन्य जगहों पर पीने के पानी के इंतजाम किए हैं, जिससे कि श्रद्धालुओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। वहीं दूरदराज से माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात में ठहराने धर्मशाला की भी व्यवस्था है। यही नहीं छोटे, बड़े वाहन खड़ा करने पांच जगहों पर लंबी-चौड़ी जगह में पार्किंग बनाई है। सीहोर तरफ से आने वाले वाहनों को मंदिर के समीप स्थित पार्किंग, भोपाल व भैरुंदा रखेंगे कठोर उपवासः मातारानी के प्रतिलुओं की अटूट आस्था

सलकनपुर देवीधाम पर पहले दिन करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के माता के दर्शन करने आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं। हो इसकी हमारी तरफ
से तैयारी पूरी कर ली है।

महेश उपाध्याय, अध्यक्ष ट्रस्ट सलकनपुर देवीधाम

देवीधाम आने वाले श्रद्धालुओं को छोटे, बड़े वाहन खड़ा कराने के लिए लंबी-चौड़ी जगह में पार्किंग बनाई है। वही सुरक्षा के लिहाज से निगरानी करने के लिए 60 के आसपास कैमरे लगाए गए
राजेश कहारे
थाना प्रभारी रेहटी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!