अंशुमन नागर पटेल बने सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष
सीहोर / रेहटी
मुकेश मेहता
श्री धाकड़ नागर समाज आदर्श सामूहिक विवाह समिति, संत श्री सिंगाजी देव स्थल माथनी द्वारा वर्ष 2026 के लिए सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी अंशुमन नागर पटेल (मुराह) को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
समिति के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं ने विश्वास जताया है कि अंशुमन पटेल अपने कुशल नेतृत्व, सक्रिय कार्यशैली और समर्पित भाव से समाज को नई दिशा देंगे। सामूहिक विवाह जैसे पावन और सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं भव्य बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
समाज के प्रबुद्धजनों का कहना है कि अंशुमन पटेल युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा सामाजिक एकता, उत्थान और विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित करेंगे। उनके नेतृत्व में समाज संगठित होकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और आपसी भाईचारा एवं सहयोग की भावना और सुदृढ़ होगी।
अंशुमन पटेल के अध्यक्ष बनने पर समाज के सभी वर्गों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। समाजजनों ने आशा व्यक्त की है कि उनके मार्गदर्शन में समिति समाजहित में ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय कार्य करेगी।
एक बार पुनः अंशुमन नागर पटेल को अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
