द सीहोर न्यूज़ की खबर का हुआ असर: रेहटी टीआई हुए रिलीव, नए थाना प्रभारी हिमलेन्द्र पटेल ने संभाला कार्यभार
रेहटी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के बाद भी रेहटी थाना प्रभारी को लंबे समय तक कार्यमुक्त (रिलीव) नहीं किए जाने का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था। इस संबंध में द सीहोर न्यूज़ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित करते हुए सवाल उठाया था कि आखिर स्थानांतरण आदेश के बावजूद अब तक रिलीव क्यों नहीं किया गया।
खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और अंततः रेहटी थाना प्रभारी को कार्यमुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही रेहटी थाने को नए थाना प्रभारी के रूप में हिमलेन्द्र पटेल की पदस्थापना की गई है। उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में यह चर्चा है कि लंबे समय से लंबित आदेश पर आखिरकार अमल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्यवाही देखने को मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों ने अपेक्षा व्यक्त की है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
नवनियुक्त थाना प्रभारी हिमलेन्द्र पटेल से लोगों को निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस व्यवस्था की उम्मीद है। नागरिकों ने विश्वास जताया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे
इनका कहना
नवागत थाना प्रभारी हिमलेन्द्र पटेल जाट 

“रेहटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।”