August 3, 2026

मुख्यमंत्री ने बीरपुर डेम पीएचसी को कायाकल्प आवार्ड प्रदान किया। डॉ शुभंगी पटेल ने प्राप्त किया

0

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरपुरडेम पीएचसी को कायाकल्प आवार्ड प्रदान किया मुख्मंत्री श्री चौहान से कायाकल्प आवार्ड डॉ शुभांगी पटेल ने प्राप्त किया 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ वीरपुरडेम प्रदेश में प्रथम स्थान पर सीहोर,08 अगस्त,2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मिंटो हाल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीहोर जिले के वीरपुरडेम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार पीएचसी वीरपुरडेम की डॉ शुभांगी पटेल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से प्राप्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भारत सरकार की टीम द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक 97.7 प्रतिशत अंक वीरपुरडेम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान का शुभारंभ तथा गत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किया। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने वीरपुरडेम की डॉक्टर डॉ शुभांगी पटेल और उनकी टीम को बधाई दी है जिला चिकित्सालय में कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर, समाज सेवी अखिलेख राय, सीएमएचओ सुधीर डेहरिया, सिविल सर्जन डॉ मांझी, डॉ आनन्द शर्मा, डॉ. नवीन मेहर सहित समस्त डॉक्टर एवं चिकित्सा स्टाफ मिन्टों हाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। । वीरपुर पीएचसी को कायाकल्प प्ररस्कार के तहत तीन लाख रूपए मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के दल द्वारा थेमेटिक एरिया का असिस्मेंट, अपकीप, सफाई-सुरक्षा, स्वच्छता, बॉयोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, सपोर्ट सर्विस, ईको फ्रेंडली सर्विसेस इत्यादि का ध्यान रखते हुए सूक्ष्म असिस्मेंट किया जाता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!