August 3, 2026

-आष्टा नगरपालिका एंव इछावर नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा,

0

आष्टा से भाजपा की हेम कुँवर राय सिंह मेवाडा एंव इछावर से देवेन्द्र वर्मा बने अध्यक्ष

सीहोर-नगरपालिका आष्टा में भाजपा जिलाध्यक्ष रविमालवीय की अहम भूमिका के चलते आज हुऐ चुनाव में भाजपा निर्विरोध अध्यक्ष बनाने मे कामयाब हो गई है। वहाँ से श्री मति फूँलकुँवर रायसिंह मेवाड़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं। वही उपाध्यक्ष बनाया गया है।उल्लेखनीय है कि आष्टा नगरपालिका मैं लगातार कई बर्षो से कांग्रेस का कब्जा रहा है। कई वर्षों बाद अब भाजपा का अध्यक्ष बना है। इस बार पार्षदगण द्वारा अध्यक्ष चुना जाना था इसलिए आज बुधवार को नगर पालिका कार्यालय भवन में पार्षदों ने आपसी सामंजस्य बनाकर अध्यक्ष को चुना इसके पूर्व भाजपा ने अध्यक्ष हेतु अपना अधिकृत प्रत्याशी हेम कुँवर राय सिंह मेवाडा को बनाया था।इसके बाद हुई संपन्न चुनाव प्रक्रिया में हेम कुँवर राय सिंह मेवाडा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। श्री मति मेवाड़ा को जिलापंचायत अध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, विधायक रधुनाथ सिंह भाटी भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित भाजपा पदाधिकारी यों ने बधाईयाँ दी है। इधर इछावर नगर परिषद में भी नगर अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के देवेंद्र वर्मा ने अपने निकट तम प्रतिद्वंदी काँग्रेस प्रत्याशी इकतेदार अहमद मन्नू को शिकस्त देकर नगर परिषद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। श्री वर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पूर्वमंत्री करणसिंह वर्मा एंव भाजपाइयों ने बधाईयाँ दी है।फिलहाल आष्टा और इछावर सहित जिले भर में जश्न का माहौल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!