August 3, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज किया जाएगा संकल्प का आयोजननशे के खिलाफ टीम ने किया नुक्कड़ नाटक

0


सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में नशा मुक्त अभियान-नशे से आजादी कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर केन्द्र में बुधवार को कलाकारों की एक टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नुक्कड़ नाटक में नशे के चलते एक परिवार के बर्बाद होने की कहानी को बहुत सटीक ढंग से दर्शाया गया। नाटक को देखने काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। इसके अलावा केन्द्र के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान एक रैली भी निकाली गई। जिसमें भोपाल नाके समीपस्थ कन्या महाविघायल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा धारण कर नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए नशा मुक्त करने का आह्वान किया।
बुधवार को आयोजित नुक्कड नाटक के दौरान केन्द्र में ही मौजूद हितग्राहियों राजेश होल्कर, विनोद बगोरे, पवित्र मालवीय, अर्पण और धर्मेश आदि कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि एक नशेड़ी की नशे की लत से सिर्फ नशेड़ी प्रभावित नहीं होता बल्कि उसका परिवार भी उस नशे की आग में बुरी तरह जलता है और पूरी जिंदगी भर प्रभावित रहता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को दर्शाया कि कैसे नशेड़ी नशे की डोज लेने के लिए एक-दूसरे की इस्तेमाल की गई संक्रमित इंजेक्शन लगाकर एड्स जैसे रोग से संक्रमित हो जाते हैं और दूसरे को संक्रमित करते हैं। नशेड़ी अपने नशे को पूरा करने के लिए अपने घर के बर्तन व सामान आदि बेचकर अपनी लत को पूरा करता है। नशे में वह लोग अपने माता-पिता की इज्जत करना भूल जाते हैं। इस दौरान बीडीओ बिलावर सुशाक पाधा ने कहा कि युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए बताया कि किस तरह से शराब आदि नशे हमारे जीवन के साथ परिवार को बर्बाद करते है। वहीं बुधवार की सुबह शहर के भोपाल नाके पर तिरंगा रैली आदि कार्यक्रमों के साथ नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया। जिसमें कन्या महाविद्यालय की ओर से डॉ. मंजूरी अग्निहोत्री, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, रवि विरहा, डॉ. भारती सक्सेना, बृजेश विश्वकर्मा, डॉ. एमएन हुसैन, यस्वी शुक्ला, टीना प्रजापति, उर्वशी, विनोद आदि शामिल थे। केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गुरुवार को केन्द्र में संकल्प का आयोजन किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!