August 3, 2026

उत्साह और उमंग के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व

0

राखी का धागा हमारे भीतर आत्मविश्वास भरने के साथ-साथ रक्षा के संकल्पों को याद भी
दिलाता रहता है.. हमारी पर्व-संस्कृति में रक्षा-बंधन के पर्व पर बहन द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा है।
। भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारने के बाद कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को गिफ्ट देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
सावन की पूर्णिमा के मौके पर रक्षाबंधन पर्व शहर से लेकर गांव तक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह दिन निकलते ही बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकल गई आज पूरे दिन बारिश भी होती रही फिर भी उत्साह में कमी नही आई । वहीं, भाई भी बाइक, बस और ट्रेनो के जरिए बहनों के घर राखी बंधवाने के लिए पहुंचे। । इसके बाद उन्होंने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देने के साथ बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान दिनभर बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। राखी की दुकानों से बहनों ने मनमोहक राखियों की खरीददारी की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए खुब गिफ्ट खरीदे। मिष्ठान की दुकानों पर भी पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। किसी ने रसगुल्ले खरीदे, तो किसी ने बर्फी, जिसके चलते मिष्ठान विक्रेताओं के भी चेहरे खिले रहे। वहीं, रक्षाबंधन को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही। दिनभर वह बाजार से लेकर मुख्य मार्गों पर गश्त करती रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!