विश्व हिंदू परिषद ने मनाया अपना स्थापना दिवस हंसदास मठ मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित

सीहोर। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा गुरूवार को अपना स्थापना दिवस मनाया गया। हंसदास मठ मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव और क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने मार्ग दर्शन दिया। प्रांत सह मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना और उददेश्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विहिप ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा ने बताया की विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाह के दिशा निर्देशन में हंसदास मठ परिसर में भगवान श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर देवदर्शन गौ पूजन के बाद कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा आष्टा, इछावर, भेरूदा, श्यामपुर, दोराहा जावर देवीपुरा बिलकिस गंज आदि नगर कस्बों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में प्रांत और जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
