ब्राह्मण परिषद ने किया बृक्षारोपण, नगर के गौरव दिवस पर लिया था संकल्
नसरल्लगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद ने जनप्रतिनिधियों एव आम नागरिकों के सहयोग से नगर के नीलकंठ रोड पर बृक्षारोपण किया एव साथ ही उसकी सुरक्षा के किये ट्रिगार्ड लगाकर देखरेख का भी संकल्प लिया
दरअसल नगर के गौरव दिवस के आयोजन में ब्राह्मण परिषद द्वारा नगर नसरुल्लागंज से लेकर तो नीलकंठ तक मार्ग के दोनों ओर बृक्षारोपण करने का संकल्प लिया था जिसमे मार्ग के दोनों ओर लगभग एक हजार पौधे लगाने है जिसकी आज शुरुवात करते हुए 100 से अधिक पौधे लगाए साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने के लिए ट्रिगार्ड भी लगाए प्रत्येक सप्ताह इस प्रकार का अभियान चलाकर नीलकंठ तक बृक्षारोपण किया जाएगा
इस दौरान समाज के सभी वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि एव नागरिक मौजूद रहे

