समर्थन मूल्य पर मूँग ख़रीदी शुरू
रेहटी /सोयत। समर्थन मूल्य पर जिले में हो रही मूंग खरीदी के लिए वेयरहाउसो पर तुलाई सेंटर बनाए गए है मूंग खरीदी सोमवार से शुरू होनी थी लेकिन अधिक वर्षा होने के कारण मूंग खरीदी बुधवार से शुरू की गई,इसी कड़ी मे सोयत सोसाइटी के अंतर्गत आने बाले प्रगति वेयरहाउस पर भी मूंग तुलाई का कार्य शुरू हो गया। सोयत कलवाना रमघड़ा के किसानों का मूंग तुलाई सेंटर ग्राम सोयत स्थित प्रगति वेयरहाउस पर बनाया गया है किसानों को मैसेज के माध्यम से अपनी उपज तुलाई सेंटर पर लाने की सूचना दी जा रही है सरकार के आदेश अनुसार किसानो से एक खाते पर अधिकतम 25 कुंटल मूंग ही लिया जा रहा है मूंग तुलाई के शुभारंभ में रेहटी कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक रघुवीर मालवीय, रेहटी सोसायटी प्रबन्धक तेजसिंग ठाकुर, सोयत सोसायटी प्रवन्धक विजय तेकाम स्वरूपसिंह पटेल प्रीतम पटेल अशोक पटेल पुनीत यादव मोहन पवार एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे
