August 3, 2026

अत्याधुनिक गौ-एम्बुलेंस सुविधा जिले के सभी विकासखण्डों में होगी

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview.png

      जिले के सभी विकासखण्डों में शीघ्र ही एक-एक अत्याधुनिक गौ-एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये केन्द्र शासन से राशि मिल चुकी है और टेण्डर भी हो चुके हैं। अत्याधुनिक गौ-एम्बुलेंस से दुर्घटना में घायल अथवा बीमार गाय को त्वरित उपचार मिल सकेगा। जिले में गाय के चारा व्यवस्था के लिये चरनोई भूमि भी आवंटित हो गई है। चरनोई ‘भूमि विकास मिशन’ का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। यह बात गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद एक बैठक में दी। 

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश में गायों के पालन, संरक्षण और संवर्धन के लिये दो तरह की कार्ययोजना बनाई गईं हैं। जन-भागीदारी से संचालित होने वाली पहली कार्ययोजना में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी। दूसरी कार्ययोजना में गौशालाओं की अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के 7 करोड़ लोगों से अपील की कि वे गौ ग्रास के रूप में प्रतिदिन 10 रूपये की राशि अपनी गुल्लक में संग्रहित करें और 365 दिन पूरे होने पर यह राशि पोर्टल के माध्यम से बोर्ड के खाते में जमा करें। इस राशि से प्रदेश की गौ-शालाओं को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाया जा सकेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!