एशिया अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित हुए डॉ. नरेंद्र सिंह भाटी
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान, मकाऊ में हुआ भव्य समारोह
। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित एशिया अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में शिक्षा, समाज सेवा, उद्योग, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर राय साहब भंवर सिंह शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र सिंह भाटी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचार, उत्कृष्ट कार्यों तथा संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिष्ठित एशिया अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
डॉ. भाटी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शिक्षा के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, सतत नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि से न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को भी नई पहचान मिली है। डॉ. नरेंद्र सिंह भाटी को मिले इस सम्मान पर संस्था परिवार, प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।