लायंस क्लब ने किया शिक्षक दिवस पर सम्मान
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी लायंस क्लब के तत्वाधान में शहर के भोपाल नाका स्थित एक निजी स्कूल में यहां पर मौजूद शिक्षक को का सम्मान किया।
इस मौके पर क्लब की चार्टडे श्रीमती खुशी उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मूल्यों का जो पतन हो रहा है। वह चिंता का विषय है। शिक्षकों को चाहिए कि वे इस गंभीर समस्या के बारे में विचार करें। शिक्षक समाज का निर्माता होता है। उसके कंधे पर विद्यार्थियों का भविष्य निर्भर करता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. रिचा मोदी, सचिव रानू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा परिहार, चांदनी रुठिया, मोना शर्मा, आदि शामिल थे। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक हमारे मार्गदर्शक होते है।
