August 3, 2026

गुरु के बताए मार्ग पर ईमानदारी से चलना चाहिए- एसपी श्री अवस्थी

0

नगर पालिका लाइब्रेरी में शिक्षक दिवस मनाया गया

शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका लाइब्रेरी हॉल में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी तथा तहसीलदार डा. अमित सिंह की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओं ने नाटक, मोटिवेशन सोंग, समूह गान के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने कहा कि गुरू हमे हमारे जीवन में सही रास्ता दिखाने एवं उसपर चलने के लिए प्रेरित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण होते है। इसलिए गुरु के बताएं मार्ग पर ईमानदारी से चलना चाहिए। जिससे सफल हो सके। विशेष अतिथि तहसीलदार डां. अमित सिंह ने बताया कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और भारत के दूसरे राष्ट्रपति माननीय डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिन को वर्ष 1962 से भारत में शिक्षक के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालन्दा यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेज के जोईन डायरेक्टर श्री सोनू प्रकाश प्रजापति,शिक्षक संतोष सेंगर सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!