August 4, 2026

डायल-100 ने फिर की गर्भवती महिला की मदद गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म

0

सीहोर पुलिस थाना नसरुल्लागज थाना अंतर्गत नीलकंठ निवासी 26 वर्षीय प्रसूता महिला को अत्यधिक प्रसव पीढ़ा होने की सूचना पर डायल-100 में ड्यूटीरत पुलिस ने तत्काल पहुँचाया शासकीय अस्पताल

अत्यधिक प्रसव पीढ़ा के कारण प्रसूता महिला ने हॉस्पिटल स्टाफ की उपस्तिथि में डायल 100 में ही स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

थाना नसरुल्लागंज अंतर्गत ग्राम नीलकंठ से सूचना प्राप्त हुई कि एक 26 वर्षीय महिला को प्रसव पीढ़ा हो रही है। जननी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं होने के कारण सूचनाकर्ता चंपालाल केवट ने dial 100 को सूचना दी , सूचना पर तत्काल डायल 100 प्रसूता महिला के घर रवाना हुई एव महिला को शासकीय अस्पताल नसरुल्लागंज पहुंचाया जहां गाड़ी से उतारने के पहले ही अस्पताल स्टाफ की उपस्तिथि में महिला ने डायल 100 में ही एक शिशु को जन्म दिया , महिला एव नवजात शिशु को अस्पताल में पुलिस स्टाफ थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह , आरक्षक जितेंद्र यादव , आरक्षक गौरी शंकर, डायल 100 ड्राइवर धीरज एव सैनिक राजेंद्र ने अस्पताल स्टाफ की मदद से भर्ती कराया गया । महिला और बच्ची स्वस्थ एव अस्पताल में भर्ती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!