रेहटी में डोल में सवार भगवान ने किया नगर भ्रमण,
रेहटी । हर साल की तरह इस साल भी डोल ग्यारस के पावन अवसर पर खाती समाज के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर का डोल निकाला
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खाती समाज के द्वारा शहर के राधा-कृष्ण मंदिर से आस्था और उत्साह के साथ डोल निकाला जा रहा है। समाज के द्वारा निकाले गए डोल का सभी क्षेत्रवासी भव्य स्वागत करते है।
हर साल की तरह डोल ग्यारस का पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया। । लोगों ने इस दौरान डोल ग्यारस पर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। लंबे समय से डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन बीते दो सालों में कोरोना महामारी के कारण सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार डोल ग्यारस पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। वहीं मंदिरों पर पूजा अर्चना के बाद मंदिरों से डोल निकाले गए। समापन पर जल विहार के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। रेहटी में डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

