सैकड़ों दर्शकों के बीच तलवारबाजी कर रेधांशी ने उड़ा दिए सबके हौस चल समारोह में छाई रही 6 साल की रेधांशी भावसार
अनन्त चतुदर्शी चल समारोह के लिए लगे सभी मंचों पर जनप्रतिनिधियों ने किया रेधांशी को सम्मानित

सीहोर। शिवशंकर कला प्रदर्शन अखाड़ा की बाल कलाकार कस्बा क्षेत्र में रहने वाली रेधांशी ने अनन्त चतुदर्शी चल समारोह में अनेक चौराहों पर तलवारबाजी कर सभी के हौश उड़ा दिए। नगर पालिका परिषद सीहेार, विश्वहिन्दु परिषद, बजरंग दल, हिन्दू उत्सव समिति सहित दो दर्जन मंचों पर रेधांशी को शील्ड मेडिल श्रीफल और नगद पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भावसार समाज के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल भावसार की पोती और रवि दीपिका भावसार की बेटी कक्षा फस्र्ट में पढऩे वाली 6 साल की रेधांशी भावसार अनन्त चतुदर्शी चल समारोह में छाई रही। रेधांशी ने कोतवाली चौराहा, रतलामी स्वीट के सामने इलेक्ट्रीक बाजार चौराह, सराफा बाजार, बड़ा बाजार और अटल चौराहा पर नागरिको के मध्य एकल तलवारबाजी एवं लठबाजी कर सभी को चकित कर दिया। सैकड़ों दर्शकों ने रेधांशी का ताली बजाकर और पुष्प वर्षाकर उत्साह वर्धन किया।
अटल चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस विकास राठौर के नेतृत्व में शहर के समस्त पार्षदों के द्वारा रेधांशी को प्रथम पुरूस्कार के रूप में शील्ड प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों के द्वारा रेधांशी को मंच पर ट्राफी मेडिल प्रदान किया। विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह मंत्री सुनील कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाह जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा के द्वारा उत्कृष्ठ बाल कलाकार रेधांशी को मेडिल और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला सहकारी बैंक के डायरेंटर शशांक रमेश सक्सेना के नेतृत्व में सराफा बाजार तिराह पर कार्यकर्ताओं के द्वारा रेधांशी को पुरूस्कृत किया गया।

प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव राजीव गुजराती मित्र मंडली के द्वारा इलेक्ट्रीक बाजार के पास मंच पर तेजस्वी कलाकार रेधांशी को स्नेह पूर्वक आकर्षक ट्राफी भेंट की गई। अंतराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के द्वारा भी रेधांशी को सम्मानित किया गया। शिव शंकर कला प्रदर्शन अखाड़ा के रवि यादव, अशोक भारती, मुकेश भारती, संतोष भारती, अनिरूद्ध यादव सुमित भावसार एवं भावसार समाज अध्यक्ष ओम प्रकाश भावसार, आशीष भावसार सहित समस्त समाजजनों द्वारा रेधांशी का अनन्त चतुदर्शी चल समारोह में उत्साह वर्धन करने पर सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया गया।