August 4, 2026

धूमधाम से मनाई जाएगी श्री अग्रसेन जयंती

0


सीहोर। अग्र कुल प्रवर्तक महाराजाधिराज श्री अग्रसेन की जयंती महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए अग्रवाल समाज प्रबंध समिति की व सभी सहयोगी संगठनों की बैठक का आयोजन शहर के बड़ा बाजार स्थितअग्रवाल पंचायती भवन में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में दस दिवसीय कार्यक्रम होंगे जोकि आगामी 17 से 26 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक कार्यक्रम, आनंद मेला व विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी हरीश चंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव उमेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, गोविंद मित्तल, कमल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डॉ. कैलाश अग्रवाल, श्याम सुंदर मोदी, दिलीप रूठिया, गोपाल अग्रवाल, महिला मंडल अधक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती प्रेमलता रुठिया, मंजू अग्रवाल, मालती अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी हरीश अग्रवाल ने बताया कि अग्र कुल प्रवर्तक महाराजाधिराज श्री अग्रसेन की जयंती महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए अग्रवाल समाज प्रबंध समिति के तत्वाधान में दस दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। दस दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत आगामी 17 सितंबर से आरंभ होगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!