शहर के इतिहास में पहली बार एक साथ 500 से अधिक खिलाड़ियों को पुरस्कार किया जाएगा आगामी 16 सितंबर को भव्य समारोह में मंत्री विश्वास सारंग करेंगे खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण
सीहोर। शहर के इतिहास में पहली बार आगामी 16 सितंबर को सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में लगातार दो माह तक जारी संकल्प खेल महोत्सव का समापन आगामी 16 सितंबर को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस मौके पर केन्द्र के संचालक राहुल सिंह की अध्यक्षता में होने वाले भव्य समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और खेल के कोचों की मौजूदगी में 12 से अधिक प्रतियोगिता में शामिल 500 से अधिक प्रतिभागियों को मैडल के साथ प्रमाण-पत्रों से पुरस्कृत किया जाएगा।
आगामी 16 सितंबर को होने वाले संकल्प खेल महोत्सव के समापन को लेकर केन्द्र के संचालक श्री सिंह और खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र सिंह चंदेल की मौजूदगी में मैदान का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर केन्द्र के संचालक श्री सिंह ने बताया कि पिछले दो माह से केन्द्र के भव्य खेल परिसर सहित बीएसआई मैदान, चर्च मैदान आदि में केन्द्र के तत्वाधान में जारी एक दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन चलता रहा है। इसके अलावा आगामी दिनों में खो-खो और कुश्ती की फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाना है। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो गई है, अब आगामी 16 सितंबर को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वालों के साथ सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले दो माह से एक दर्जन से अधिक विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में किया गया था। जिसमें क्रिकेट, फुटबाल को शहर के चर्च मैदान और बीएसआई मैदान में जिला फुटबाल एसोसिएशन एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से अनेक मैचों का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिता में फुटबाल और क्रिकेट की अनेक टीमों ने हिस्सा लिया था, इसके अलावा केन्द्र परिसर में बेडमिन्टन, टेबिल-टेनिस, कुश्ती, बाक्सिंग, पावर लिफ्टिंग, शतरंज आदि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में 500 सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
आज मनाया जाएगा हिन्दी दिवस
बुधवार को हिन्दी दिवस के मौके पर शहर के हिन्दी के शिक्षकों के अलावा साहित्य से जुड़े लोगों का शहर के सैकड़ा खेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में शाम को चार बजे सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर केन्द्र के संचालक राहुल सिंह की उपस्थित में आधा दर्जन से अधिक लोगों का सम्मान किया जाएगा।
