August 4, 2026

टाउन हॉल में जागृति गरबा महोत्सव प्रशिक्षण शिविर में हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लियाविधायक सुदेश राय ने की प्रशिक्षण की सराहना, कहा इस साल टाउन हॉल में ऐतिहासिक आयोजन होगा

0


सीहोर। नवरात्रि के दौरान टाउन हॉल में होने वाले ऐतिहासिक गरबा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों के प्रशिक्षण जारी है, विधायक सुदेश राय प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे और प्रशिक्षण की सराहना की। गुरुवार को टाउन हॉल परिसर में हजारों प्रतिभागियों ने रिहर्सल की, इस ऐतिहासिक अवसर पर समाजसेवी अरुणा सुदेश राय एवम सोनल प्रिंस राठौर ने उपस्थित रहकर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
विधायक श्री राय ने गरबा महोत्सव के पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होने से हमारी संस्कृति सहित परंपराओं को पहचान मिलती है जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक बनने में सहायक होती है, श्री राय ने कहा कि स्वयं माता जगदंबा के आशीर्वाद से बड़ी संख्या में बालिकाएं पहुंच रही हैं, यही कारण है कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षाणार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। सभी का उत्साह बता रहा है कि इस साल टाउन हॉल में गरबा उत्सव ऐतिहासिक होगा।
देखा जा रहा है कि गरबे के रंग में पूरा शहर रंग जाएगा, मां के भक्ती में गीतो पर भक्त जमकर गरबा करेंगे। इस साल शारदीय नवरात्री के अवसर पर सीहोर नगर में भी 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर गरबा उत्सव का आयोजन होगा, जिसकी तैयारिया शुरू हो गई है। प्रशिक्षण में हजारों प्रतिभागी भाग ले रही है। देवी मां के दरबार में गरबा काफी महत्व रखता है क्योकि ऐसी मान्यता है कि जब मां दुर्गा ने महिसासुर पर आक्रमण किया था तो उनका 9 दिनों तक युद्ध चला था और 10 वें दिन उन्होनें महिसासुर का वध कर दिया था इसी खुशी में मां के भक्तों ने नृत्य किया था जिसे गरबा कहते है। सीहोर नगर में रविन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हाल में गरबा उत्सव का आयोजन होगा यह गरबा उत्सव शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। बताया गया है कि कार्यक्रम की आयोजक समाजसेवी श्रीमति अरूणा सुदेश राय और श्रीमति सोनल प्रिंस राठौर है। इस गरबा उत्सव में मुख्य सहयोग जागृति मनोज लोधी और सहयोगी संतोष विजयवर्गीय, सुशील ताम्रकार, सुनील राय, दीपांशु राठौर (नट्टू) आकाश रावत है।
गरबा उत्सव आयोजन के लिये 29 सितम्बर तक प्रशिक्षण भी आयोजित है यह प्रशिक्षण गरबा उत्सव के गरिमामय आयोजन को लेकर दिया जा रहा है। गरबा उत्सव का आयोजन टाउन हॉल में पारिवारिक अंदाज और पूरे भक्ति मय माहौल में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के मुख्य अतिथ्य में किया जाएगा इस भव्य और आकर्षक गरबा उत्सव में हाई स्कूल एवं हाई सेकेण्डरी स्कूल में 95 प्रतिशत अंत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!