August 4, 2026

शत चंडी पंच कुण्डात्मक यज्ञ के पहले दिन निकाली भव्य कलश यात्रा

0


सीहोर। शहर गंज स्थित मंदिर में शिव मंदिर चौराहे पर संयुक्त मां कालका उत्सव समिति के तत्वाधान भव्य दस दिवसीय शत चंडी पंच कुण्डात्मक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, इस मौके पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
समाजसेवी तरुण राठौर, देवेन्द्र राठौर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए आगामी नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के इतिहास में होने वाले भव्य दस दिवसीय शत चंडी पंच कुण्डात्मक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जोकि आगामी 5 अक्टुबर तक जारी रहेगा। इस मौके पर 50 से अधिक जोड़ों ने पहले दिन पूर्ण विधि-विधान से पंचाग पूजन की। उन्होंने बताया कि आयोजन संयुक्त मां कालका उत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के शिव मंदिर चौराहे पर यज्ञाचार्य पंडित महादेव शर्मा के मार्ग दर्शन में किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक अतुल राठौर काका, समिति के अध्यक्ष संदीप राठौर और कार्यक्रम अध्यक्ष विशाल राठौर पार्षद आदि को शामिल किया गया है। उक्त आयोजन माता के भक्तों का है, व्यक्ति विशेष और समाज विशेष का नहीं है, कोई भी श्रद्धालु इस दस दिवसीय शत चंडी पंच कुण्डात्मक यज्ञ में शामिल होकर जन कल्याण के कार्य भागीदारी दर्ज कराकर धर्म का लाभ ले सकता है। उक्त आयोजन आगामी पांच अक्टूबर तक जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!