August 4, 2026

आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा विजयादशमी महापर्व, मैदान का किया भूमि पूजन

0


सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में अधर्म पर धर्म की विजय श्री का पर्व विजयादशमी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सोमवार को शहर के छावनी स्थित बाल-विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, समाजसेवी हरीश अग्रवाल और समिति के अध्यक्ष आशीष गहलोत ने पूर्ण विधि-विधान से मैदान का भूमि पूजन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए छावनी दशहरा उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के तत्वाधान में शहर के बाल विहार मैदान पर उत्साह और आस्था के साथ दशहरा पर्व मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। जोरदार आतिशबाजी और रोशनी के मध्य रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के पूर्व भगवान श्रीराम की बारात शहर के सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई मैदान पर पहुंचेगी।
शहर का सबसे भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा
सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के बाल विहार मैदान पर हुए भूमि-पूजन के दौरान छावनी दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष गहलोत ने बताया कि इस साल भी हमारे समिति के मुख्य संरक्षक श्री अरोरा के मार्गदर्शन में आस्था और उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए समिति के द्वारा तैयारियां की जा रही है। राजधानी भोपाल में करीब 71 फीट के रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। श्री गहलोत ने कहा कि विगत वर्षों में कोरोना महामारी के कारण सांकेतिक रूप से आयोजन किए गए थे, परन्तु अब भगवान की कृपा से कोरोना महामारी में शांति आई है और सब ओर खुशहाली है। जिसके कारण इस वर्ष पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहर के भव्य बाल विहार मैदान पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन के पहले भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बाद महायुद्ध और लगातार तीन घंटे तक आकाशीय बहुरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के छावनी स्थित हनुमान मंदिर से राम बारात समिति के अध्यक्ष नीरज ताम्रकार के नेतृत्व में भव्य बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाल विहार मैदान पर पहुंचेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!