बुधनी-नसरूल्लागंज मार्ग पर डम्पर एवं भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
सलकनपुर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान डंपरों एवं भारी ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध
नवरात्री में विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सलकनपुर पहुँचते है। नवरात्री पर्व के दौरान बुधनी-नसरूल्लागंज मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्र मेाहन ठाकुर ने 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक बुधनी-नसरूल्लागंज मार्ग पर खनिज वाहनों एवं समस्त भारी ट्रक एवं डम्परों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है। यात्री वाहन एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं के परिवहन में संलग्न वाहनों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।
