August 3, 2026

रोजगार मेले में लगे स्टॉल का मुख्यमंत्री चौहान ने किया निरीक्षण

0

बुधनी में आयोजित रोजगार मेले में 1019 युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

695 युवाओं को दिए गए ऑफर लेटर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधनी के दशहरा मैदान में आयोजित बृहद रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियो ने रोजगार में सम्मिलित होकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। रोजगार मेले में कुल 21 कम्पनियां शामिल हुई। मेले में आए विभिन्न कम्पनियों के स्टॉल का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कम्पनी के प्रतिनिधियों से रोजगार देने की प्रक्रिया जानी और कम्पनियों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों का अवलोकन भी किया। रोजगार मेले में 1593 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने 1019 आवेदकों का प्रारंभिक चयन कर 695 को ऑफर लेटर प्रदान किए।

जिला रोजगार अधिकारी श्याम धुर्वे ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में सेनापति सिक्योरिटी सर्विसेज सीहोर ने 5 आवेदकों का प्रारंभिक चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किए। इसी प्रकार फॉरेवर लिविंग प्रोडक्ट्स सीहोर ने 140 का प्रारंभिक चयन कर 85 को, ग्रामोद्योग डीडीयूजीकेवाय सीहोर ने 26 का प्रारंभिक चयन कर 26 को ऑफर लेटर, एसआईएस अनूपपुर ने 30 का प्रारंभिक चयन कर 30 को, दीपक फास्टनर्स जावर ने 30 का प्रारंभिक चयन कर 30 को, कृषिधन बॉयो प्राइवेट लिमिटेड इंदौर ने 35 का प्रारंभिक चयन कर 30 को, याजकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली ने 77 का प्रारंभिक चयन कर 60 को, एम बी साइन डीडीयूजीकेवाय भोपाल ने 82 का प्रारंभिक चयन कर 64 को, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी भोपाल ने 64 का प्रारंभिक चयन कर 30 को, बॉल्वो आयशर भोपाल ने 73 का प्रारंभिक चयन कर 43 को, नव किसान बायो प्लांटेक भोपाल ने 20 का प्रारंभिक चयन कर 10 को, स्किल्स कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में 39 का प्रारंभिक चयन कर 39 को, आईसीएस डीडीयूजीकेबाय भोपाल ने 70 का प्रारंभिक चयन कर 52 को, ट्राइडेंट कंपनी बुधनी ने 100 का प्रारंभिक चयन कर 65 को, वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी ने 110 का प्रारंभिक चयन कर 62 को तथा सेल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जावर ने 118 का प्रारंभिक चयन कर 64 को ऑफर लेटर प्रदान किए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!